{"_id":"604933bc8ebc3ecbb54f6d5f","slug":"jammu-kashmir-news-e-plants-clinic-in-punch-poonch-news-jmu2310198109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में पहला ई-प्लांट्स क्लीनिक शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में पहला ई-प्लांट्स क्लीनिक शुरू
विज्ञापन
पुंछ। कृषि विभाग ने पुंछ नगर के मोहल्ला पुरानी पुंछ में पहला ई-प्लांट्स क्लीनिक स्थापित किया है। जिला कृषि अधिकारी अरविंद बड़ू ने इसका उद्घाटन कर किसानों को समर्पित किया। इनमें फसलों की बीमारियों के प्रति किसानों को जागरूक किया जाएगा और इनका इलाज किया जाएगा। किसान ऑफिस में आकर भी समस्या बता सकते हैं, नहीं तो फसल की फोटो भेजकर ऑनलाइन जानकारी भी ले सकते हैं।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में इस प्रकार के कुल छह ई-प्लांट्स क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे, जिससे जिले के किसानों को काफी लाभ प्राप्त होगा।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में कृषि अधिकारियों एवं किसानों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता ई-प्लांट्स क्लीनिक पुंछ के प्रभारी राजीव शर्मा ने की जबकि मुख्य कृषि अधिकारी अरविंद बडू मुख्य अतिथि रहे।
राजीव शर्मा ने बताया कि विभाग की तरफ से जिले के छह लोगों को ई प्लांट क्लीनिक के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इन क्लीनिक मे किसान फसलों की बीमारियों अथवा कीट पतंगों के हमले के बारे में जानकारी देंगे। इसके बाद किसानों को बताया जाएगा कि फसल पर कौन सी दवाई का छिड़काव करना है। इसमें सहयोग भी दिया जाएगा। इन क्लीनिक से किसानों को फसलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा।