{"_id":"67b99c278c093672e10217e0","slug":"jammu-kashmir-landmine-explosion-in-poonch-near-the-line-of-control-one-soldier-injured-police-engaged-in-i-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: कंट्रोल लाइन के पास पुंछ में लैंडमाइन विस्फोट; एक सैनिक घायल; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: कंट्रोल लाइन के पास पुंछ में लैंडमाइन विस्फोट; एक सैनिक घायल; जांच में जुटी पुलिस
Sat, 22 Feb 2025 03:13 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 22 Feb 2025 03:13 PM IST
सार
पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास लैंडमाइन विस्फोट में एक सैनिक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक दुर्घटनावश लैंडमाइन विस्फोट में एक सैनिक घायल हो गया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह 10:50 बजे कृष्णा घाटी सेक्टर के नंगी-टकेरी क्षेत्र में हुई, जब सेना के जवान पेट्रोलिंग पर थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि एक सैनिक उस लैंडमाइन पर दुर्घटनावश कदम रख बैठा, जिससे वह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन क्षेत्रों में एंटी-इन्फिल्ट्रेशन अवरोध प्रणाली के तहत लैंडमाइंस लगाए गए हैं, जो कभी-कभी बारिश के कारण बहकर हट जाते हैं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन