फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   intigrated farming

Poonch News: किसानों को इंटीग्रेटेड फार्मिंग के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
intigrated farming
पुंछ। जिला कृषि विभाग पुंछ की तरफ से बुधवार को नगर के मोहल्ला जरनेली स्थित कृषि मुख्यालय पर एक दिवसीय इंटीग्रेटेड फार्मिंग पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के एसडीओ चरणजीत सिंह और जिला कृषि अधिकारी राकेश शर्मा ने की जबकि अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त संदेश कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर चरणजीत सिंह ने उपस्थित किसानों को इंटीग्रेटेड फार्मिंग के तहत करीब 39 योजनाओं के बारे में जागरूक किया। संदेश कुमार शर्मा ने किसानों को पारंपरिक फसलें उगाने के साथ ही कृषि से संबंधित अन्य व्यवसायों मधुमक्खी पालन, मछली पालन, मुर्गी पालन, सब्जी उगाने, बागवानी, मशरूम उत्पादन और डेयरी स्थापित करने को कहा। प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे किसानों नजीर हुसैन, जमीला बेगम, इनायक हुसैन, मोहम्मद जुनेद हाजी का कहना है कि पहले कृषि विभाग केवल हमें मक्की, गेहूं, धान लगाने का प्रशिक्षण देता था लेकिन आज हमें यहां कृषि से जुडी करीब 39 प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है। यह अच्छा प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed