{"_id":"62a24feae21e3377510bc441","slug":"inspection-poonch-news-jmu261594512","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस डी एम मेंढर ने परनाई जल परियोजन के बाटादूड़ियां पावर हाउस क्षेत्र और सुरंग का दोरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस डी एम मेंढर ने परनाई जल परियोजन के बाटादूड़ियां पावर हाउस क्षेत्र और सुरंग का दोरा किया
विज्ञापन
पुंछ जिले के एस डी एम मेंढर परनाई जल विद्युत परियोजना के भाटादूढियां का दोरा करते हुए
- फोटो : POONCH
पुंछ। एसडीएम मेंढर जहांगीर अहमद खान ने वीरवार को क्षेत्र के भाटा दूड़ियां में बनाए जा रहे परनाई जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस निर्माण क्षेत्र और निर्माणाधीन टनल का दौरा किया। इस दौरान वहां कुछ समय से रुके निर्माण कार्य की जानकारी ली। ठेकेदार से भी मुलाकात करते हुए उसे निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने का आग्रह किया।
ठेकेदार ने अपने बकाया का भुगतान न होने की बात करते हुए बिना पैसों के पेश आ रही परेशानियों को उजागर की। एसडीएम ने ठेकेदार के बकाया बिलों के भुगतान को लेकर जल्दी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ठेकेदार ने भी जल्दी काम को दोबारा शुरू करने का वादा किया।
वीरवार दोपहर एसडीएम जहांगीर अहमद खान अन्य अधिकारियों को लेकर भाटा दूड़ियां पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले परनाई जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग का निरीक्षण किया। उसके बाद जहां परियोजना का पावर हाउस बनना है उस स्थान का भी निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने जानकारी दी कि कुछ समय से ठेकेदार ने काम बंद कर रखा। एसडीएम ने ठेकेदार से भी मुलाकात कर दोबारा कम शुरू करवाने के लिए बातचीत कर उसे जारी किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सुरनकोट तहसील के बफलियाज से सुरन नदी पर बांध बना कर सुरंग के रास्ते उसका पानी भाटा दूड़ियां तक लाया जाना है। जहां जल विद्युत परियोजना का पावर हाउस बनाया जाएगा और पानी मेंढर उप जिला में सिंचाई में प्रयोग होगा। इस परनाई जल विद्युत परियोजना का निर्माण करीब तीस दशक पूर्व शुरू किया गया था। जो आतंकवाद के दौर में बंद हो गया था। उसके बाद मुफ्ती मोहम्मद सईद और उमर अब्दुल्ला के शासनकाल में काम दोबारा शुरू कराया गया, जो अभी भी मंदगति से चल रहा है। एसडीएम की तरफ से आज किए गए प्रवास को काफी अच्छा कदम माना जा रहा है।