{"_id":"6102f5ef8ebc3e58316eef42","slug":"house-on-fire-poonch-news-jmu2404995198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाकोट तैहसील में शार्ट सर्किट से लगी आग में एक मकान जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाकोट तैहसील में शार्ट सर्किट से लगी आग में एक मकान जल कर राख
विज्ञापन
पुंछ जिले की बालाकोट तैहसील के गांव धारघलून में आग से जला माकान और पैसे एंव गैहने दिखाते पीडित
- फोटो : POONCH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। बालाकोट तहसील की धारघुलून पंचायत में वीरवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने पर एक कच्चा मकान पूरी तरह जल कर राख हो गया। इस दौरान मकान में रखे कपड़े, अनाज और बर्तनों के साथ गहने और करीब एक लाख रुपये के नोट भी जल गए। इस घटना के बाद परिवार के तन पर मौजूद कपड़ों के सिवा कुछ नहीं बचा है। पीड़ितों और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तुरंत सहायता की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को सुबह तड़के डाई से तीन बजे के बीच बालाकोट तहसील की धारघुलून पंचायत निवासी वजीर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद मुश्ताक के मकान में शॉर्ट सर्किट हो जाने से भयंकर आग लग गई। इसका पता पड़ोसियों को मकान की छत से उठ रहीं आग की लपटों से चला। उन्होंने शोर मचा कर आसपास के अन्य लोगों को भी एकत्र किया, और घर में सो रही वजीर मोहम्मद की पत्नी और दो बच्चों को मकान से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद लोगों ने आग पर काबू पाया।
हालांकि, आग पर काबू पाने तक मकान में रखा सब सामान जल कर राख हो गया था। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता राजा आजाद खान ने इस घटना के बाद मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार की तत्काल सहायता किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि घर का मालिक वजीर मोहम्मद रोटी कमाने के लिए बाहर गया हुआ है। उसकी कड़ी मेहनत की कमाई से बना मकान, नकदी और उसकी पत्नी के जेवर तक जल गए हैं। इसलिए, इनकी प्रशासनिक तौर पर सहायता की जानी चाहिए।

पुंछ जिले की बालाकोट तैहसील के गांव धारघलून में आग से जला माकान और पैसे एंव गैहने दिखाते पीडित- फोटो : POONCH

प ंछ जिले की बालाकोट तैहसील के गांव धारघलून में आग से जला माकान और पैसे एंव गैहने दिखाते पीडित- फोटो : POONCH
विज्ञापन