फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   hockey tournament

Poonch News: केके हुक्कू कल्ब जम्मू और स्टेडियम इलेवन जम्मू फाइनल में पहुंचे

विज्ञापन
hockey tournament
पुंछ। बाॅर्डर बैटल फील्ड हाॅकी मुकाबलों में सोमवार को लड़कों एवं लड़कियों के अंतिम सेमीफाइनल मैच आयोजित कराए गए। इनमें लड़कों के सेमीफाइनल में केके हुक्कू क्लब जम्मू ने दिल्ली को 2-1 से हराया जबकि लड़कियों के सेमीफाइनल में स्टेडियम इलेवन जम्मू ने पुंछ इलेवन को पैनल्टी स्ट्रोक में 2-1 गोल से शिकस्त दी।
विज्ञापन

अब लड़कों के फाइनल मैच में केके हुक्कू क्लब जम्मू व पुंछ स्टेडियम इलेवन और लड़कियों के फाइनल में केके हुक्कू क्लब जम्मू औैर स्टेडियम इलेवन जम्मू के बीच मुकाबला होगा। लड़कियों का फाइनल मंगलवार को 11 बजे आयोजित होगा, जबकि लड़कों का फाइनल बुधवार 28 फरवरी को खेला जाएगा। सेमीफाइनल मैच नगर स्थित लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल पुंछ के एस्ट्रो टर्फ हाकी मैदान पर खेले गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर लड़कों के वर्ग में सेमीफाइनल मैच केके हुक्कू क्लब जम्मू और दिल्ली हाॅकी क्लब के बीच खेला गया। इसमें शुरू से टीमों ने कड़ा संघर्ष करना शुरू किया। इसके चलते दिल्ली ने एक गोल दागा जिसके बदले मैच के अंत तक केके हुक्कू क्लब ने दो गोल दाग कर मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं, लड़कियों का सेमीफाइनल पुंछ इलेवन और स्टेडियम इलेवन जम्मू के बीच खेला गया। इसमें दोनों ही टीमें अंत तक मात्र एक एक गोल ही दाग पाई। जिससे मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके चलते दोनों ही टीमों को पांच-पांच पैनल्टी स्ट्रोक दिए गए। इसमें पुंछ इलेवन पांच में से एक ही स्ट्रोक को गोल में बदलने में सफल रही, जबकि स्टेडियम इलेवन जम्मू ने पांच में से दो स्ट्रोक को गोल में बदलने में सफलता प्राप्त करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed