फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   gurumat smagam

गुरुबानी और सबद कीर्तन से संगत को किया निहाल

विज्ञापन
gurumat smagam
पुंछ जिले के डेरा दुखनिवारण में आयोजित गुरूमत समागम में भाग लेती संगत और र्कर्तन करते रागी जत्था - फोटो : POONCH
पुंछ। जिले के दरादुलियां गांव स्थित गुरुद्वारा डेरा दुख निवारण साहब में रविवार को 25वें गुरुमत समागम का आयोजन हुआ। इसमें जिले के साथ जम्मू कश्मीर और बाहरी राज्यों से डेरे से जुड़ी संगत के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरुबानी, सबद कीर्तन और विद्वानों के विचार सुने। साथ ही लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

गुरुमत समागम के चलते सुबह से ही डेरे पर संगत एकत्र होने लगी थी। सुबह नौ बजे डेरे में एक महीने से चल रहे अखंड पाठ का भोग डाला गया। 10 बजे गुरुमत समागम शुरू हुआ, जिसकी अध्यक्षता डेरा दुख निवारण प्रमुख बाबा कुलदीप सिंह ने की। जबकि, डेरा संतपुरा नंगाली साहब के महंत संतभाई मंजीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। मौके पर पंजाब से विशेष तौर पर बुलाए गए रागी जत्थों ने गुरबानी पर आधारित शब्दों का गायन करते हुए संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

वहीं, सिख विद्वानों ने डेरा दुख निवारण के प्रचार प्रसार एवं दुखियों के दुख दूर करने के लिए दिए जा रहे योगदान को उजागर करने के साथ ही गुरुग्रंथ साहब और 10 गुरुओं की शिक्षाआें पर विचार रखते हुए संगत को गुरुओं के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सुबह 10 बजे शुरू हुआ यह गुरुमत समागम शाम पांच बजे तक जारी रहा। इस दौरान डेरे पर लंगर का भी आयोजन किया गया था, जिसमें संगत ने पंगत में बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरा दुख निवारण के संस्थापक एवं डेरा प्रमुख बाबा कुलदीप सिंह ने बताया कि 26 वर्ष पहले गांव दरादुलियां के छोटे से कमरे में डेरे की स्थापना की गई थी, जो आज एक बहुत बड़े गुरुद्वारे का रूप ले चुका है। आज डेरे के साथ न सिर्फ पुंछ जिले, बल्कि पंजाब, हिमाचल, राजस्थान और दिल्ली के साथ पूरे देश की संगत जुड़ी हुई है, जो हर वर्ष इस समागम में भाग लेने के लिए पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed