{"_id":"6621bc5c982fa29a5b0445b4","slug":"four-buffaloes-burnt-to-death-in-fire-at-cattle-shed-in-poonch-poonch-news-c-165-1-sjam1004-101427-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ में पशुशाला में आग लगने से चार भैंसें झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ में पशुशाला में आग लगने से चार भैंसें झुलसीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। आजाद मोहल्ला में वीरवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व सैनिक व अशोक चक्र विजेता मोहम्मद खालिक की पशुशाला में आग लग गई। इससे पशुशाला में बंधी चार भैंसें से झुलस गईं। अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएचओ पुंछ कुनाल सिंह जमवाल की अगुवाई में टीम और फायर ब्रिगेड के कर्मी मौके पर पहुंचे। कडे़ प्रयासों से आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित परिवार मोहम्मद खालिक और उसके पुत्र जंगबाज ने घटना को साजिश बताते हुए कहा कि वह सुबह ग्राहकों को दूध देने गए थे। इस बीच पड़ोसियों ने फोन पर आग लगने की जानकारी दी। बताया कि जब आग लगी तो लोगों ने किसी को भागते हुए भी देखा है। उधर आसपास के लोगों के साथ ही भाजपा नेता सुनील गुप्ता ने पुलिस से मामले की बारीकी से जांच करने एवं आग लगने के कारणों का पता लगाने के साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की भी मांग की है।
मोहम्मद खालिक ने कहा कि फौज में रहते हुए आतंकियों से लोहा लिया और कई आतंकियों को मार गिराया। खुद भी घायल हो गया था। इसको लेकर अशोक चक्र मिला है। आतंकियों की धमकी और आतंकियों द्वारा चचेरे भाई की हत्या किए जाने के बाद मेंढर में सबकुछ छोड़ कर पुंछ में आकर लोगों के खेतों में काम कर, दूध बेचकर परिवार की जरूरतें पूरी कर रहे। इस घटना से भारी नुकसान हुआ है।