फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   football match in srinagar

Poonch News: शीश महल पुंछ टीम ने सुब्रतो कप टूर्नामेंट के लिए किया क्वालिफाई

विज्ञापन
football match in srinagar
ट्रायल मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीनगर मॉलिसन स्कूल टीम को हराया
विज्ञापन

टीम को उपायुक्त ने दी बधाई, सितंबर में दिल्ली में आयोजित होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। नगर के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल शीश महल पुंछ की फुटबॉल टीम ने सुब्रतो कप टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इसके लिए टीम ने श्रीनगर में आयोजित रोमांचकारी मुकाबले में श्रीनगर के मॉलिसन स्कूल की टीम को पेनल्टी शूटआउट में मात दी। लड़कियों की इस उपलब्धि पर उपायुक्त पुंछ यासीन मोहम्मद चौधरी ने उन्हें बधाई दी है।
श्रीनगर के घरेलू मैदान पर सुब्रतो कप टूर्नामेंट के लिए स्कूलों की टीमों के लिए चयन प्रक्रिया के मुकाबले आयोजित कराए जा रहे थे। इस दौरन एक रोमांचक मैच में पुंछ शीश महल टीम ने नाटकीय पेनल्टी शूटआउट में मजबूत श्रीनगर मॉलिसन स्कूल टीम के खिलाफ जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाई। जानकारी के अनुसार श्रीनगर मॉलिंसन स्कूल टीम और शीश महल की टीम के बीच आयोजित मुकाबला 0-0 की बराबरी पर अटक गया। इस पर मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा। दोनों टीमें प्रतिष्ठित सुब्रतो कप टूर्नामेंट में स्थान बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करने लगीं। इस पर पुंछ के गोलकीपर ने पेनल्टी शूटआउट के दौरान शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कई महत्वपूर्ण बचाव किए। अंततः स्थिति उनके पक्ष में हो गई। सुब्रतो कप टूर्नामेंट सितंबर में दिल्ली में आयोजित होने वाला है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में देश भर के कुछ सबसे प्रतिभाशाली युवा फुटबॉल खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed