फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Five hundred pilgrims belonging to the third batch of the Shri Budha Amarnath Yatra reached the base camp.

Poonch News: श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के तीसरे जत्थे में पांच सौ श्रद्धालु आधार शिविर पहुंचे

विज्ञापन
Five hundred pilgrims belonging to the third batch of the Shri Budha Amarnath Yatra reached the base camp.
पुंछ का मौसम, सुंदरता और लोगों का प्रेम देख गदगद हुए यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की राष्ट्र व्यापी श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के तीसरे जत्थे में देश के विभिन्न राज्यों से आए पांच सौ श्रद्धालु विश्व हिंदू परिषद के अधिकारियों बलबीर सिंह और मुकेश कुमार की अगुवाई में बुधवार देर शाम को आधार शिविर पुंछ पहुंचे। जहां गत दिनों की ही तरह तीसरे जत्थे का भी जोरदार स्वागत किया गया।

यात्रा मैदान में आयोजित मंच के कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को वर्ष 2025 से शुरू की गई श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की पूर्व चुनौतियों और वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया। इस अवसर पर तीसरे जत्थे में पुंछ पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि हमने इस क्षेत्र के बारे में जो सुना था यहां वैसा कुछ भी नहीं है यहां पर हम पूरी तरह सुरक्षित हैं यहां का मौसम यहां की सुंदरता सही मायनों में यहीं स्वर्ग है। यहां के लोगों का आदर सत्कार भी अद्भुत है। हम तो सभी देश वासियों से कहेंगे कि वह बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में जरूर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed