{"_id":"61dde1cc03e1623d7a1ed9af","slug":"fire-poonch-news-jmu2517120138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरनकोट बाजार में आग से दुकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरनकोट बाजार में आग से दुकान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। मंगलवार देर रात्री को जिले के सुरनकोट कस्बे के सुपर बाजार के निकट स्थित एक दुकान में आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। दुकानदारों, आम लोगों, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बाजार की अन्य दुकानों को जलने से बचा लिया गया।
जानकारी के अनुसार देर रात करीब नौ बजे सुरनकोट के सुपर बाजार के निकट स्थित आरिफ अहमद मीर पुत्र अब्दुल मजीद मीर पूर्व निवासी गांव तराड़ावाली वर्तमान निवासी सुरनकोट की जनरल स्टोर की दुकान में अचानक आग लग गई। जब आग की लपटें दुकान के शटर से बाहर आने लगीं तो किसी ने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को बुलाया।
बड़ी संख्या में लोग एवं दुकानदार एकत्र हो गए और आग पर काबू पाने के प्रयास करने लगे। इस बीच किसी ने फोन पर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, तो बड़ी संख्या में पुलिस जवान और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच गईं। शटर तोड़ कर आग पर काबू पाया। लेकिन आग बुझने तक दुकान में रखा सामान जल कर राख हो गया था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।