{"_id":"61a92eea5475e812102f96b5","slug":"fire-in-home-poonch-news-jmu2490594157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से कच्चा मकान जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से कच्चा मकान जल कर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के दूरदराज राजपुरा पंचायत में वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक कच्चा मकान जल कर राख हो गया। जिससे मकान में रखा सामान और दर्जन भर मुर्गियां भी जल गईं।
आग का पता चलते ही आस पास के लोगों ने कड़े प्रयासों से मकान की छत को तोड़ कर घंटों बाद आग पर काबू पाया। सड़क से वंचित क्षेत्र होने के कारण घटना स्थल पर दमकल की गाड़ी को भी नहीं बुलाया जा सका। जिसे लेकर लोगों ने प्रशासन से गांव तक मंजूर सड़क का निर्माण कार्य जल्दी करवाने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर बाद मंडी की राजपुरा पंचायत में रहने वाली गुलाम मोहम्मद लोन की विधवाओं हनीफा बेगम और शाह बेगम के मकान में उस समय संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जब वह अपने कुछ पड़ोसियों के साथ निकटवर्ती गांव में शादी में गई हुई थीं। जब आग लगी तो गांव के किसी बच्चे ने आग की लपटें देखकर अपने घर वालों को जानकारी दी। जिसके उपरांत उन्होंने गांव के अन्य लोगों को एकत्र कर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन आग बुझने तक मकान में रखा सारा सामान एवं कई मुर्गियां जल गई थीं।