{"_id":"68474fed39f1ed463b0f9dc9","slug":"fire-broke-out-in-the-forests-of-darana-on-the-line-of-control-in-mendhar-poonch-news-c-165-1-sjam1004-104077-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: मेंढर में नियंत्रण रेखा पर डराना के जंगलों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: मेंढर में नियंत्रण रेखा पर डराना के जंगलों में लगी आग
Tue, 10 Jun 2025 02:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। जिले के उपजिला मेंढर में सोमवार को भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा स्थित डराना क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती जंगलों में अचानक आग लग गई। इसका पता चलते ही क्षेत्र में तैनात सेना और मेंढर पुलिस हरकत में आ गई। कड़े प्रयासों से दोपहर बाद तक आग पर काबू पा लिया। इससे जीव जंतुओं के साथ वन संपदा राख होने से बच गई।
जानकारी के अनुसार सुबह मेंढर मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित डराना में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे जंगलों में आग लग गई। इससे उठता हुआ मेंढर में दिखाई देने लगा। इस पर मेंढर पुलिस ने डराना क्षेत्र में तैनात सेना से संपर्क साधा और तत्तकाल आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इसके चलते दोपहर बाद तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। वहीं जंगल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संवाद