फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Final of football competition

Poonch News: पेनल्टी शूटआउट में हुआ विजेता का फैसला, शीश महल क्लब विजेता

विज्ञापन
Final of football competition
लड़कियों की फुटबॉल प्रतियोगिता में पावर हाउस क्लब को हराया
विज्ञापन

पुंछ में सेना की तरफ से पुंछ लिंकअप दिवस के उपलक्ष्य में फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेना की पुंछ ब्रिगेड की तरफ से पुंछ लिंकअप दिवस के उपलक्ष्य में कराई जा रही फुटबॉल प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन लड़कियों का फाइनल मुकाबला और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें पुंछ ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर राजेश बिष्ट मुख्यातिथि रहे। फाइनल मैच की अध्यक्षता जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल अधिकारी मोहम्मद कासिम ने की।

लड़कियों का फाइनल मैच पावर हाउस क्लब और गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल शीश महल के बीच खेला गया। इसमें दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे पर गोल दागने के लिए कड़ा संघर्ष किया परंतु कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हुई। बाद में दोनों टीमों को पेनल्टी शूटआउट का मौका मिला। एक्सट्रा टाइम में यह पेनल्टी शूटआउट मुकाबला भी बहुत रोमांचक हुआ। पावस हाउस की टीम पहले स्ट्रोक को गोल में बदलने में असफल रही। इसके बाद टीम ने लगातार दो गोल किए। अंतिम दो स्ट्रोक में भी टीम के लिए कोई गोल नहीं आया। वहीं, शीश महल टीम ने लगातार चार स्ट्रोक को गोल में बदल दिया। इससे टीम को जीत हासिल हुई। इससे पहले लड़कों के फाइनल मैच में दशमेश क्लब जलास को सुरनकोट क्लब ने 5-3 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed