फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Farmers protest against irrigation department

Poonch News: दलेरा पंचायत के किसानों का सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
Farmers protest against irrigation department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दलेरा पंचायत के किसानों ने वीरवार को सिंचाई विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के लिए करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि 10 वर्ष पूर्व वर्ष 2014 में आई बाढ़ में नहर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद आज तक सिंचाई विभाग की तरफ से ना तो नहर की मरम्मत की गई और न ही इस नहर में पानी छोड़ा गया, जिसके कारण क्षेत्र की हजारों कनाल भूमि बंजर होती जा रही है। किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे अब्दुल हमीद और मोहम्मद बशीर चौहान ने कहा कि उन्होंने न सिर्फ सिंचाई विभाग, बल्कि सभी अधिकारियों के दरवाजों को खटखटाया, लेकिन आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया। आखिर में प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा है। अगर जल्दी नहर में पानी नहीं छोड़ा गया, तो राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed