{"_id":"61390a498ebc3e60f10e082e","slug":"encrochment-poonch-news-jmu243227610","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान,बाजारों से रेहड़ियां फड़ियां हटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान,बाजारों से रेहड़ियां फड़ियां हटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। नगरपालिका ने बुधवार को नगर के किला बाजार, बस स्टैंड बाजार और टंडन मार्केट में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी मुश्ताक अहमद की अगुवाई में कर्मचारियों ने बाजारों में दुकानों के बाहर रखे सामान को उठाने के साथ ही बीच सड़कों में लगाई रेहड़ियों एवं फड़ियों को हटवाया।
इस अभियान के दौरान रेहड़ी फड़ी वालों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन करने का भी प्रयास किया, लेकिन नगरपालिका ने पुलिस के सहयोग से अपना अभियान पूरा किया। इस अवसर पर नपा ने दुकानदारों को दुकानों के बाहर सामान न लगाने के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने रेहड़ी वालों से कहा कि वह अपना काम एक स्थान पर स्थायी तैर पर खड़ा न करके, उन्हें चलता हुआ रखें।
नपा के इस अभियान के बारे में कार्यकारी अधिकारी ने मीडिया को बताया था कि चंद महीने पहले नगर के सभी नालों एवं नालियों से अतिक्रमण को हटाया था। इसके बाद कुछ समय तक सब सामान्य रहा। लेकिन, पिछले कुछ समय से नगर के बाजारों, विशेष कर बस स्टैंड, किला बाजार और उसके आस पास के क्षेत्रों में दुकानदारों ने अपना सामान दुकानों के बाहर लगाना शुरू कर दिया है। वहीं, बाजारों में रेहड़ियां एवं फड़ियां लगने से पैदल यात्रियों को भी मुश्किल होने लगी थी। अब आज के बाद हर दिन सुबह-शाम इस बात की जांच होगी कि बाजारों में इस प्रकार अतिक्रमण न हो, और लोगों को आवाजाही करने में आसानी रहे।