फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   eduction

कोरोना महामारी में कमी के बाद दोबारा खुले स्कूल,विद्यार्थियों में खुशी की लैहर

विज्ञापन
eduction
पुंछ में दोबारा स्कूल खुलने पर आफ लाईन शिक्षा ग्रहण करती छात्राएं - फोटो : POONCH
पुंछ। उपराज्यपाल प्रशासन के आदेश और कोरोना के मामलों में आई कमी के बाद हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल, कॉलेज और आईटीआई करीब दो वर्ष बाद दोबारा खोल दिए गए। हालांकि स्कूल खुलने के पहले दिन स्कूलों में काफी कम संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे। स्कूल प्रशासन की तरफ से बच्चों के पढ़ने-पढ़ाने का क्रम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को दोबारा स्कूल खुलने पर स्कूल प्रशासन और विद्यार्थियों की तरफ से कोराना से बचाव के सभी उपायों को अपनाया गया। जहां विद्यार्थी और शिक्षकों ने मास्क पहन रखे थे। वहीं कक्षाओं में विद्यार्थियों को सामाजिक दूरी के आधार पर एक डेस्क पर एक ही बच्चे को बिठाया गया था। दोबारा स्कूल खुलने पर विद्यार्थियों सैयद जहंगीर, माधव शर्मा, निदा काजमी, नेहा शर्मा, आबिदा जहूर आदि ने कहा कि दो वर्ष से घरों में रहने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। कभी नेटवर्क की समस्या, तो कभी सही प्रकार समझ नहीं आने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई से हमें कुछ खास लाभ नहीं हो पाया है। ऐसे में स्कूल खुलने से ऑफलाइन पढ़ाई कर हम सीधे तौर पर शिक्षकों से संवाद कर प्रश्नों के उत्तर प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

उधर नगर स्थित लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य सुदर्शन शर्मा का कहना है कि 24 घंटे पहले ही सरकार की तरफ से स्कूलों को दोबारा खोलने के आदेश जारी किए गए थे। इसके तुरंत बाद ही हमने सभी विद्यार्थियों तक विभिन्न माध्यमों से स्कूल खुलने की जानकारी पहुंचा दी थी। उसके बाद भी आज काफी कम संख्या में ही विद्यार्थी स्कूल आए हैं। जिन्हें पढ़ाने का काम चल रहा है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हमने सभी प्रकार के प्रबंध किए हुए हैं। जल्दी ही हम स्कूल में पढ़ने पढ़ाने की सुचारु व्यवस्था हेतु कुछ कदम उठाएंगे। क्योंकि हमारे पास 10 वीं से 12 वीं कक्षा के एक हजार से अधिक छात्र हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण न फैले इसके लिए यह निर्धारित करेंगे कि बच्चों को कैसे-कैसे स्कूल में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed