फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   drown

पुलस्त नदी में डूबे तीन भाई-बहन

विज्ञापन
drown
पुंछ। वीरवार देर शाम जिले की मंडी तहसील के गांव जालियां में पुलस्त नदी में नहाते समय तीन भाई-बहन डूब गए। पता चलते ही उन्हें बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक एक की मौत हो गई थी, जबकि दो की हालत गंभीर थी। इस पर उन्हें तत्काल उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उन्हें राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ ले जाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव जालियां निवासी जाकिर हुसैन के तीन बच्चे नदी किनारे नहा रहे थे कि अचानक वह एक गड्ढे में जा गिरे और डूबने लगे। इस बीच बच्चों का शोर सुनकर कुछ लोगों ने नदी में छलांग लगाकर उन्हें बाहर निकाला। हालांकि तब तक एक ने दम तोड़ दिया था। हादसे के बाद से ग्रामीणों में नदियों में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ गुस्सा है। लोगों का कहना है कि अवैध खनन करने वाले जेसीबी मशीनों की सहायता से रेत, बजरी और पत्थर निकालते हैं। इससे वहां बड़े-बड़े गड्ढे बन जाते हैं। इसका नदी किनारे नहाने वालों को पता नहीं चल पाता है और डूबने लगते हैं। अब तक कई लोग जान गंवा चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से जेसीबी मशीनों से नदियों में अथवा नदी किनारों पर खनने करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतक बच्ची की पहचान शबनम अख्तर(10) के तौर पर हुई है, जबकि हसन दीन(8) उमर दीन(6) पुत्र जाकिर हुसैन उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed