फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   discussion for mock drill

Poonch News: भूकंप और भूस्खलन से निपटने के लिए 5 व 7 को मॉक ड्रिल, तैयारियों पर की चर्चा

विज्ञापन
discussion for mock drill
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। जिले में आपदा प्रबंध की तैयारियों को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त जिला उपायुक्त ताहिर मुस्तफा मलिक ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें भूकंप और भूस्खलन की स्थिति से निपटने के लिए 5 और 7 मार्च को मॉक ड्रिल कराने की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में जिला स्तरीय मॉक ड्रिल की योजना और कार्यान्वयन पर चर्चा की गई। अतिरिक्त जिला उपायुक्त ने समुदाय की प्रतिक्रिया क्षमताओं को बढ़ाने के लिए संपूर्ण योजना और कार्यान्वयन के महत्व पर जोर दिया। मॉक ड्रिल के लिए व्यवस्थाओं पर चर्चा की। मॉक ड्रिल के लिए पीडब्ल्यूडी कॉम्प्लेक्स लोक निर्माण भवन, एचआर सेक स्कूल बॉयज पुंछ, जीडीसी पुंछ, जीडीसी मेंढर और जिला अस्पताल पुंछ का चयन किया गया। अधिकारियों ने उपकरणों की वर्तमान स्थिति पर अपडेट दिया। कमियों को दूर करने के उपायों पर चर्चा की।निर्णय लिया गया कि एक नोडल अधिकारी, पांच अन्य अधिकारियों के साथ मॉक ड्रिल की निगरानी करेंगे। यह अभ्यास 5 और 7 मार्च को होगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभागों और हितधारकों से सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed