{"_id":"64e11bf4c73f77e5b0030554","slug":"development-in-poonch-poonch-news-c-165-1-sjam1004-230-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पूर्व विधायक ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की खस्ता हालत पर सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पूर्व विधायक ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की खस्ता हालत पर सरकार को घेरा
विज्ञापन
कहा-स्कूल में पीने के पानी के साथ ही अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी कमी
पुंछ। नेशनल कॉन्फ्रेंस के पीर पंजाल जोन अध्यक्ष और मेंढर के पूर्व विधायक जावेद अहमद राणा ने मेंढर के बेहरा स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की दयनीय हालत पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने सरकार से स्कूल में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
शनिवार को पत्रकार वार्ता में जावेद राणा ने कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गत वर्ष पुंछ यात्रा के दौरान कहा था कि सरकार आदिवासी आबादी की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। मेंढर का अत्याधुनिक एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय आदिवासी बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान कर रहा है। अब वर्तमान स्थिति इसके विपरीत है। उन्होंने बताया कि मेंढर में 200 कनाल भूमि पर एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय को 2017 में मंजूरी दी गई थी। उन्होंने प्रारंभिक निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये सुरक्षित किए। बाद में अतिरिक्त 3 करोड़ रुपये जारी किए गए। इन फंडों के बावजूद स्कूल निराशाजनक स्थिति में है। स्कूल में पीने का पानी, बुनियादी सुविधाओं की कमी है। उन्होंने स्वीकृत धन की जांच की मांग की। उन्होंने कक्षा 6 के प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित करने में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताई। राणा ने कहा कि उपराज्यपाल और जिला प्रशासन खुद विद्यालय का दौरा स्थिति का आकलन करें। विद्यालय में कमियां दूर न की तो सड़कों पर आने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।