फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   death due to current

Poonch News: ट्रांसफार्मर की मरमत के दौरान करंट लगने से लाइनमैन की मौत

Mon, 10 Jun 2024 05:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Mon, 10 Jun 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
death due to current
पुंछ। जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर फैंसिंग के आगे स्थित गांव चलेयारी मंधार में रविवार को बिजली का करंट लगने से विद्युत विभाग का दिहाड़ीदार कर्मचारी मोहम्मद फारुक निवासी मंधार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत घायल लाइनमैन को श्रीनगर रेफर कर दिया। जहां घायल ने बीच रास्ते में मुगल रोड पर पोशाना में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 9 बजे जिले के भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर फैंसिंग के आगे स्थित गांव चलेयारी मंधार में बिजली के ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के दौरान अचानक बिजली बहाल कर दिए जाने से मरम्मत के काम पर लगा दिहाड़ीदार लाइनमैन मोहम्मद फारूक करंट लगने के बाद तारों से चिपकने के बाद नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजनों एवं ग्रामीणों ने उसे राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे जीएमसी राजोरी रेफर किया, परंतु परिजनों के आग्रह पर उसे मुगलरोड के रास्ते श्रीनगर भेजा गया। दोपहर बाद बीच रास्ते में घायल की मौत हो गई। इस हादसे को लेकर क्षेत्र के पूर्व सरपंच मोहम्मद सैहयद और खुरशीद हुसैन शाह ने हादसे की जांच करवाने और पीड़िता को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed