फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cultural

पुंछ में पांच वर्षों के उपरांत खुले में आयोजित किया गया फौजी मेला

विज्ञापन
cultural
पुंछ में सेना की तरफ से आयोजित फोजी मेले में रंगारंग कार्यक्रम - फोटो : POONCH
पुंछ। सेना की पुंछ ब्रिगेड तरफ से 75 वें पुंछ लिंक अप दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को करीब पांच वर्षों के उपरांत नगर स्थित सेना के प्रीतम स्टेडियम में खुले में एक फौजी मेले का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त इंद्रजीत, एसएसपी रोहित बसकोत्रा और ब्रिगेडियर राजेश बिष्ट मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हजारों नागरिक, सैन्य अधिकारियों, जवानों और स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें स्कूली बच्चों की तरफ से रंगारंग कार्यक्रम, सेना के कुत्तों एवं घोड़ों की तरफ से देश की रक्षा हेतु सेना का सहयोग करने के लिए अपने जाने वाले पैंतरों के साथ ही आचंभित करने वाले करतब दिखाए गए। उधर सेना की तरफ से पुंछ हवाई पट़्टी के पास हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई, जिसमें शक्ति में बढ़ोतरी करने वाले आधुनिक हथियारों को प्रदर्शित किया गया था। प्रदर्शनी में लोगों ने सैन्य हथियारों को करीब से देखा हाथों में उठाया और देश की सुरक्षा के लिए सेना के पास मौजूद हथियारों पर गर्व अनुभव किया। फौजी मेले में सेना की पुंछ ब्रिगेड के अधीनस्थ विभिन्न बटालियनों ने अपने पकवानों के छोटे-छोटे रेस्टोरेंट स्थापित किए हुए थे। जहां मेले में आने वाले लोग बहुत ही कम पैसों में उन लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे थे। मेले में अपने परिवार सहित पहुंचे राजिंद्र सिंह, तरणप्रीत कौर, अब्दुल मजीद, सकीना बेगम आदि का कहना था कि पांच वर्षों के उपरांत इस प्रकार के फौजी मेले का आयोजन किए जाने से हम लोगों में भारी खुशी का माहौल है। हम सब लोग यहां मौज मस्ती कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेले में आने वाले अन्य लोगों का भी कहना था कि नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम होने के उपरांत अब इस बार खुले में इस प्रकार का फौजी मेला आयोजित किया गया। इसमें काफी मजा आ रहा है। वरना नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी के चलते पांच वर्षों से पुंछ लिंक अप दिवस का नाटो आडोटोरियम में ही आयोजन किया जा रहा था। जबकि पांच वर्ष से पहले भी यहां खुले में कार्यक्रम होते थे। इस बार तो सेना की तरफ से पिछले 20 दिनों से अगल-अलग क्षेत्रों में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed