फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cultural

पुलवामा के 40 दिव्यांगों के दल ने किया पुंछ राजोरी का दोरा, ऐतिहासिक एंव धार्मिक स्थलों को देख हुए प्रसंन

विज्ञापन
cultural
पुंछ दोरे के दोरान सांई मीरा जियारत पर पुलवामा से आए दिव्यांग एंव जियारत कमेटी के सदस्य - फोटो : POONCH
पुंछ। पुलवामा के 40 दिव्यांगों के एक दल ने पुंछ एवं राजोरी का दौरा किया। मंगलवार दोपहर बाद वह खुशी-खुशी अपने घरों को लौट गए। दौरे के दौरान पुलवामा के इन दिव्यांगों ने जियारत शाहदरा शरीफ का दौरा कर रात गुजारी। वहां से लौटते हुए देहरा गली के प्राकृतिक नजारों का आनंद उठाया। इसके बाद पुंछ में उन्होंने धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों सांई मीरां बख्श की जियारत, डेरा संतपुरा नंगाली साहब, श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर, बाग डियोडी और पुंछ किले को देखा। उसके साथ ही पुलस्त नदी किनारे से नगर एवं आसपास के क्षेत्र का अवलोकन किया। इसके उपरांत वह खुशी-खुशी घरों को लौट गए। पुलवामा के दिव्यांगों के इस दौरे का पीर पंजाल अवामी सुनवाई संगठन के चेयरमैन और दिव्यांग फोरम के प्रमुख मोहम्मद फरीद मलिक ने उनका स्वागत किया। उनको साथ लेकर सभी जगह का दौरा कराया। पुंछ से लौटते हुए पुलवामा के दिव्यांगों शबनम आफताब, फारूक अहमद, जावेद अहमद और गुलाम हसन पंडित चेयरमैन पुलवामा हैंडिकैप एसोसिएशन का कहना है कि हम उपायुक्त बसीर उल हक चौधरी के आभारी हैं, जिन्होंने हमारे लिए इस प्रकार पुंछ-राजोरी के दौरे की व्यवस्था की, और हम लोगों को यहां भेजा। हमें यहां आकर बहुत अच्छा लगा यह इलाका काफी सुंदर है, यहां ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल भी मनोहर हैं। अब कम से कम हम भी अपने क्षेेत्र के लोगों से यह कह सकते हैं कि हमने भी पुंछ-राजोरी को देखा है।गुलाम हसन पंडित का कहना हैकि कश्मीर में दिव्यांगों को खेल के लिए भी काफी अवसर प्रदान किए जाते हैं। जो शायद पुंछ में नहीं प्रदान किए जाते हैं। यहां के दिव्यांगों को भी खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए सहयोग करना चाहिए, ताकि यहां के दिव्यांग घरों में रहकर मानसिक तनाव का शिकार होने के बजाए आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed