{"_id":"6296780869b4da53c44f867c","slug":"cultural-poonch-news-jmu26096193","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्विज प्रतियोगिता में डिग्री कॉलेज मेंढर को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्विज प्रतियोगिता में डिग्री कॉलेज मेंढर को पहला स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंढर। आर्म्ड पुलिस की 6 बटालियन की ओर से डिग्री कॉलेज में भारत की स्वतंत्रता की जद्दोजहद, विषय पर क्विज प्रतियोगिता कराई गई। इसमें गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल, गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल छात्राल, गवर्नमेंट स्कूल धारगलुन, मानकोट, हरनी, मॉडल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल मेंढर, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मेंढर और मुकद्दस डिग्री कॉलेज मेंढर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
तीन घंटे चली इस क्विज में प्रतिभागियों ने विचार रखे और शहीदों के बलिदान को याद किया। प्रतियोगिता में अच्छे विचार व्यक्त करने पर डिग्री कॉलेज मेंढर प्रथम स्थान, मुकद्दस डिग्री कॉलेज मेंढर दूसरे और गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल धारगलून तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें नकद राशि से पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्राचार्य मोहम्मद आजम ने पुरस्कार वितरण के बाद स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि हमें उनके बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। जहां तक हो सके, देश के लिए प्रेम अपने दिल में रखना चाहिए। हमारी तरफ से यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में एसएसपी सूरम सिंह, डीएसपी मोहम्मद फारूक खान और काफी अधिकारी मौजूद रहे।