{"_id":"6259bb3b90cc2d7c270a087d","slug":"cultural-poonch-news-jmu25787845","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसाई समुदाय ने पुंछ में तीन वर्षो के बाद गुडफ्राईडे पर निकाला मातमी जूलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसाई समुदाय ने पुंछ में तीन वर्षो के बाद गुडफ्राईडे पर निकाला मातमी जूलूस
विज्ञापन
पुंछ में गुडफ्राईडे के जूलूस में शामिल झांकी।
- फोटो : POONCH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। नगर में ईसाई समुदाय की तरफ से तीन वर्षों के बाद गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मातमी जुलूस निकाला गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में समुदाय के अलावा अन्य लोगों ने भाग लिया। जुलूस में क्रॉस के साथ भगवान यीशु मसीह और उसके साथ काले लिबास में लिपटे लोगों की झांकी शामिल रही। इसके पीछे समुदाय के पुरुष, महिलाएं और बच्चे चल रहे थे।
नगर के मोहल्ला डूंगस स्थित क्राईस्ट स्कूल से पैरिश काउंसिल के प्रधान नन्ना गिल, संत इगनीशियस चर्च के पादरी जार्ज, मुन्नी लाल, रमेश कुमार, अनिल कुमार, शील कुमार आदि की अगुवाई में शाम साढ़े तीन बजे शुरू हुआ यह गुड फ्राइडे के जुलूस नगर के विभिन्न नगर के विभिन्न भागों स्टेडियम, नाखां वाले चौक, लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास से, परेड, पोस्ट आफिस से होता हुआ कामसर स्थित चर्च में पहुंच कर संपन्न हुआ।
जुलूस में सबसे आगे झांकी के तौर पर भगवान यीशु मसीह क्रास / सलीब उठाए चल रहे थे। उनके साथ घोड़ों पर यहूदी सैनिक चल रहे थे। जो रास्ते भर यीशु मसीह पर कोड़े बरसा रहे थे, जबकि उसके पीछे चल रहे लोग प्रार्थना करते हुए यीशु मसीह के जीवन और उनकी शिक्षाओं का गुणगान कर रहे थे। बीच रास्ते में रुक-रुक कर यीशु मसीह के चरणों में सिर झुका कर दुआ मंगाते और फिर आगे बढ़ते। जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए।