{"_id":"6257338a23a5566d2a6574b0","slug":"cultural-poonch-news-jmu257757396","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा संतपुरा नंगाली साहब में बैसाखी को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा संतपुरा नंगाली साहब में बैसाखी को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए
विज्ञापन
पुंछ का डेरा नंगाली साहब गुरूद्घारा और बैसाखी को लेकर तैनात पुलिस जवान
- फोटो : POONCH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर की दूर स्थित सिख समुदाय के सबसे बड़े पवित्र धाम डेरा संतपुरा नंगाली साहिब में बैसाखी को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। इसके चलते डेर तथा आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस एवं सीआपीएफ जवानों और अधिकारियों को तैनात किया गया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा में आने वाले लोगों की जांच करने के उपरांत ही प्रवेश करने दिया जा रहा था। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार दो वर्षों के बाद बैसाखी का त्योहार मनाया जाएगा, जिसमें एक तरफ जहां गुरुद्वारा डेरा संतपुरा नंगाली साहिब में तीन दिन से जारी गुुरुग्रंथ साहिब के सामूहिक अखंड पाठों का भोग डाला जाएगा। उसके उपरांत दिन भर खालसा पंथ सृजन दिवस के उपलक्ष्य में कीर्तन दरबार एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।
डेरा प्रांगण में बैसाखी मेले और लंगर का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो वर्षों से कोरोना के चलते जारी प्रशासनिक पाबंदियों के कारण बैसाखी का आयोजन नहीं किया जा सका था। इस बार बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में सिख संगत डेरा नंगाली साहब पहुंच चुकी है। इस बार डेरे में महंत मंजीत सिंह की देखरेख में सभी सुविधाओं से संपन्न 120 कमरों का कांप्लेक्स का निर्माण कराया गया है। जहां संगत ठहरी हुई है।