{"_id":"624c7f9981b21553a3298340","slug":"cultural-poonch-news-jmu257183017","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता भवन में श्रीराम कथा का आयोजन,दो वर्षो के बाद श्रदालू कर रहे हैं रामनाम अमृतरस पान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता भवन में श्रीराम कथा का आयोजन,दो वर्षो के बाद श्रदालू कर रहे हैं रामनाम अमृतरस पान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिला सनातन धर्मसभा की तरफ से रामनवमी के उपलक्ष्य में गीता भवन में श्रीराम कथा मंदाकिनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर कथा वाचक महंत प्रियंका बाबा के मुखारबिंदु से भगवान श्रीराम की लीलाओं को सुनते हुए करीब दो वर्ष के बाद इस प्रकार सामूहिक तौर पर रामनम अमृतरस पान कर धन्य हो रहे हैं।
जिला सनातन धर्म सभा के प्रधान सतीश सासन और सदस्यों क्षेत्रपाल, अमरीश कुमार आदि की देखरेख में चल रही श्रीराम कथा में जहां भगवान श्रीराम की लीलाओं का वाचन किया जा रहा है, वहीं भगवान के मधुर भजनों के साथ ही श्रद्धालुओं को सनातन धर्म एवं प्रभु भक्ति मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान भी किया जा रहा है।
मंगलवार को कथा अवसर पर प्रियंका बाबा ने राम नाम की महिमा का बखान करते हुए कहा कि राम बिना हमारा अस्तित्व नहीं है। राम हैं तो हम हैं, उन्होंने राम जन्म भूमि पर हो रहे मंदिर निर्माण की श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कहा कि हम सब धन्य हैं, जो हमारे जीवन में भगवान श्रीराम लला दशकों टेंट में रहने के बाद मंदिर में अपने गृह में जाएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से एक बार अयोध्या जाने का आह्वान करते हुए कहा कि यूं तो भारत भूमि के कण-कण में भगवान हैं, परंतु अयोध्या जाकर जो आनंद प्राप्त होता है वह अलग ही है।
विज्ञापन
श्रीराम कथा के बालकांड का बखान करते हुए प्रियंका बाबा ने भगवान शिव के राम लला के दर्शन के लिए आगमन की कथा सुना कर श्रद्धालुओं को आनंद प्रदान किया।