फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cultural

एस एस पी ने नारीनिकेतन पुंछ के लिए एक फ्रिज और अन्य सामान प्रदान किया

विज्ञापन
cultural
पुंछ। एसएसपी रोहित बकसोत्रा ने डीएस डीपीडीआर सचिन गुप्ता के साथ नगर के निकटवर्ती गांव मंगनाड स्थित समाज कल्याण विभाग की तरफ से चलाए जाने वाले नारी निकेतन का दौरा किया। इस दौरान एसएसपी ने नारी निकेतन में रहने वाली महिलाओं और अनाथ बच्चियों से मुलाकात करते हुए उनके लिए सिविक एक्शन के अंतर्गत फ्रिज और अन्य सामान प्रदान किया।
विज्ञापन

नारी निकेतन में रहने वाली महिलाओं एवं बच्चियों ने एसएसपी को अपनी कई समस्याओं को बताते हुए जिला प्रशासन से नारी निकेतन की चहारदीवारी कराने एवं महिलाओं एवं बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वरोजगार के लिए तकनीकी शिक्षा हेतु प्रशिक्षण केंद्र शुरू कराने की मांग की। एसएसपी ने नारी निकेतन में रहने वाली बच्चियों एवं महिलाओं को उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन से बात करने का आश्वासन देने के साथ ही इस बात का वादा किया कि वह नारी निकेतन में रहने वाली महिलाओं एवं बच्चियों के उत्थान एवं विकास के हर प्रकार से सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed