फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cultural

एस एस पी ने नारीनिकेतन मेंढर के लिए एक फ्रिज और 30 कंबल प्रदान किए

विज्ञापन
cultural
पुंछ जिले के नारीनिकेतन मेंढर में रहने वाली महिलाओं के लिए फ्रिज एंव कंबल भेंट करते एस एस पी - फोटो : POONCH
पुंछ। एसएसपी रोहित बकसोत्रा ने एसडीपीओ मेंढर शिजान बट्ट के साथ सोमवार को कस्बे के बाहर स्थित समाज कल्याण विभाग की तरफ से चलाए जाने वाले नारी निकेतन का दौरा किया। इस दौरान एसएसपी ने नारी निकेतन में रहने वाली विधवाओं और अनाथ बच्चियों से मुलाकात की। उनके लिए एक फ्रिज और 30 कंबल प्रदान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नारी निकेतन में रहने वाली महिलाओं एवं बच्चियों ने एसएसपी को अपनी कई समस्याओं को बताते हुए जिला प्रशासन से नारी निकेतन और मेंढर कस्बे के बीच बहने वाली मेंढरी नदी पर पुल का निर्माण कराने, नारी निकेतन में गर्मी से राहत के लिए छत के पंखों की कमी और पीने के पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन लगवाने आदि की मांग की। एसएसपी ने नारी निकेतन में रहने वाली बच्चियों एवं महिलाओं को उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन से बात करने का आश्वासन देने के साथ ही इस बात का वादा किया कि वह नारी निकेतन में रहने वाली महिलाओं एवं बच्चियों के उत्थान एवं विकास के हर प्रकार से सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed