{"_id":"620a9c4a567d3720cb739d23","slug":"cultural-poonch-news-jmu253840137","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रदांजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रदांजली
पुंछ नगर में पुलवामा के शहीदों की याद में जूलूस निकालते विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल कार्यकर्ता
- फोटो : POONCH
Link Copied
पुंछ। तीन वर्ष पूर्व पुलवामा में आत्मघाती हमले में बलिदान देने वाले सीआरपीएफ के 44 शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस उपलक्ष्य में विहिप और बजरंग दल की तरफ से मुख्य बाजार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें परिषद के प्रांतीय सचिव निशु गुप्ता, बजरंग दल के सौरभ सूदन, अमित गुप्ता और धर्मेंद्र शास्त्री की अगुवाई में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेते हुए शहीदों के चित्रों पर पुष्प चढ़ाते हुए याद किया। मुख्य बाजार में शहीदों की याद में उनके चित्र एवं राष्ट्रीय ध्वज के साथ जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर पुलवामा में शहीद होने वाले सीआरपीएफ जवानों के बलिदान को नमन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश के लिए प्राणों की आहुतियां देने वाले सदा के लिए अमर हो जाते हैं। देश एवं समाज उनको सदियों तक याद रखता है। पुलवामा हमले ने जहां देश को बहुत बड़ा आघात दिया था। उस हमले के बाद भारत ने जिस प्रकार पाकिस्तान के अंदर मौजूद आतंकी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। उससे देश का दुनिया भर में मान और दबदबा बना है।
विज्ञापन
निशु गुप्ता ने कहा कि हमने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही हमने उनकी याद में जुलूस निकाला है ताकि नगर के हर किसी को देश के लिए बलिदान होने वालों की महानता के प्रति जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।