फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cultural

राजनीति के साथ पिछले दो दशकों में धार्मिक कार्यों में दिया बहुत बड़ा योगदान करीब छह मंदिरों में समुदायिक भवनों एंव राज्य के पहले

विज्ञापन
cultural
पुंछ। यशपाल शर्मा ने दो दशक में राजनीति के साथ ही धार्मिक कार्यों में भी योगदान दिया है। उन्होंने नगर में करीब छह मंदिरों में सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया है। जहां लोग कम पैसे देकर शादी समारोह का आयोजन करा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं इन सामुदायिक भवनों से मंदिरों में भी आय का स्रोत बन गया है। उधर धार्मिक कार्यों में यशपाल शर्मा ने सबसे बड़ा कार्य पुंछ नगर के बाहर स्थित गांव देरियां में राज्य के पहले नोग्रह मंदिर का निर्माण कराया है। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च हुआ है। यह नवग्रह मंदिर न सिर्फ पुंछ जिले बल्कि जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ा एवं मनोरम धार्मिक स्थल बन गया है, जिसे पुंछ नगर के आसपास के किसी भी गांव से साफ तौर पर देखा जा सकता है। इस नोग्रह मंदिर में शनिवार को यशपाल शर्मा ने शिवालय की जलहरी को सोने से कवर कराने का काम संपन्न कराया। उसके उपरांत धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन किया गया। उस कार्य में शर्मा के साथ मौजूद लोगों का कहना है कि उन्होंने शनिवार शाम को ही कहा था कि मेरा कार्य पूर्ण हो गया है। उसके कुछ ही घंटों बाद उन्होंने रात्रि ढाई से तीन बजे के बीच प्राण त्याग दिए।
विज्ञापन

यशपाल शर्मा को परिवार से ही मिली समाज सेवा की प्रेरणा
पुंछ। पूर्व एमएलसी एवं जननेता यशपाल शर्मा को परिवार से ही समाजसेवा एवं जनसेवा की प्रेरणा मिली थी। उनके पिता मास्टर लभूराम शर्मा शिक्षक थे। उन्होंने 1947 के बंटवारे के बाद भी समाज की सेवा की। इसके कारण न सिर्फ पुंछ में बल्कि पूरे जम्मू प्रांत विशेष कर पीओके विस्थापितों में मास्टर लभूराम शर्मा का बड़ा नाम था। वहीं यशपाल शर्मा के चाचा मास्टर बेलीराम कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं राज्य सरकार में मंत्री रहे। मास्टर बेलीराम के पुत्र डॉक्टर रमेश शर्मा भी कांग्रेस नेता एवं गुलाम नबी आजाद सरकार में मंत्री रहे थे। यशपाल शर्मा के साथियों का कहना है कि शर्मा कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी भी थे। शर्मा अपने पीछे सेवानिवृत्त मुख्य शिक्षक पत्नी, दो पुत्रों, दो पुत्रियों और दो छोटे भाइयों को छोड़ गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed