{"_id":"613cf9108ebc3e59cd6cb758","slug":"cultural-poonch-news-jmu2434409112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और आवाम ने आतंकी हमले के शहीद पुलिस जवान राजेन्द्र कुमार को पांचवीं बरसी पर दी श्रदांजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और आवाम ने आतंकी हमले के शहीद पुलिस जवान राजेन्द्र कुमार को पांचवीं बरसी पर दी श्रदांजली
पुंछ में शहीद राजेन्द्र कुमार को सलामी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : POONCH
Link Copied
पुंछ। जिला पुलिस मुख्यालय में पुलिस और अवाम की तरफ से मिनी सचिवालय आतंकी हमले में शहीद पुलिस जवान राजेंद्र कुमार को पांचवी बरसी पर शनिवार को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद को याद करते हुए लोगों का कहना था कि राजेंद्र कुमार ने अपना बलिदान देकर सैकड़ों पुलिस और सेना के जवानों की जान बचाई है।
विज्ञापन
दोपहर को शहीद स्मारक पर शहीद के परिजनों, रिश्तेदारों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों, पुलिस जवानों एवं अधिकारियों ने भाग लेते हुए पुष्पचक्र एवं पुष्प अर्पित करते हुए शहीद के बलिदान को किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। गौरतलब है कि पुंछ के मोहल्ला पुरानी पुंछ निवासी मदन लाल और बंसत देवी के पुत्र राजेंद्र कुमार पुलिस की सीआईडी में तैनात थे। 11 सितम्बर 2016 को आतंकियों का एक दल पुंछ पुलिस मुख्यालय से सौ मीटर की दूरी पर और पुंछ सैन्य मुख्यालय से दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित मिनी सचिवालय की नवनिर्मित इमारत में आ छुपा था। राजेंद्र कुमार आतंकियों का पता लगाने के लिए पहुंचे तो गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। वह मौके पर ही शहीद हो गए। उनकी शहादत से आतंकियों के छुपे होने के स्थान का पता चल गया, जिसके बाद तीन दिन चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया। राजेन्द्र कुमार अपने पीछे मां बसंत देवी, पत्नी अंजना शर्मा और पुत्री अंशिका एवं बड़े भाई, भाभी एवं उनके तीन बच्चों को छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।