फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cultural

युवाओं ने शहीद उदम सिंह का 81वां शहीदी दिसव मनाया,युवाओं को शहीदों से प्रेरणा लेने का किया आहवान

विज्ञापन
cultural
पुंछ। शनिवार को युवाओं ने जलियांवाला बाग कांड के हत्यारे माइकल ओ डायर को लंदन में जाकर मौत के घाट उतारने वाले क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह का 81 वां शहीदी दिवस सम्मान के साथ मानाया। इस दौरान शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने युवाओं को शहीदों के जीवन एवं बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। दोपहर को नगर के मोहल्ला सराय में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस तरनप्रीत सिंह खालसा और वंश रैना की अध्यक्षता में युवाओं ने भाग लिया। युवाओं को संबोधित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। तरनप्रीत सिंह और वंश रैना ने कहा कि देश की आजादी के लिए अनगिनत शहीदों ने अपना बलिदान दिया है। उनमें शहीद उधम सिंह ऐसे शहीद हैं जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला 21 वर्ष बाद लंदन में जाकर लिया और हत्याकांड को अंजाम देने के लिए गोलीबारी का आदेश देने वाले जनरल माइकल ओ डायर को भरी सभा में मार गिराया। यह देश और देश के उन निर्दोष नागरिकों के लिए उनका जज्बा था, जिसका बदला लेने के लिए उधम सिंह ने 21 बरस तक अकेले हर प्रकार से संघर्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed