फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cultural

जिले में धूम धाम से मनाया गया27 गणतंत्रतस दिवय,जिला विकास आयुक्त और बी डी सी चेयरमैनों ने फैहराए तिरंगे ली परेड की सलामी

विज्ञापन
cultural
पुंछ। नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती जिला पुंछ में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय के साथ ही सभी 11 ब्लॉक मुख्यालयों पर उपायुक्त और बीडीसी चेयरमैनों ने तिरंगे फहराकर परेड की सलामी ली। सभी सरकारी कार्यालयों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों के साथ ही सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला प्रशासन और जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग की तरफ से आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिकों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कोरोना से बचाव के उपायों को अपनाते हुए भाग लिया। कार्यक्रम में उपायुक्त राहुल यादव और एसएसपी रमेश अंगराल मुख्य अतिथि रहे, और राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। पुलिस बैंड की धुन पर पुलिस, आर्म्ड पुलिस, एगजलरी पुलिस, सीआरपीएफ और एनसीसी डिग्री की टुकड़ी ने कदम से कदम मिलाते हुए तिरंगे को सलामी दी। रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वालों को नमन करते हुए केंद्र एवं उपराज्यपाल सरकार की तरफ से जम्मू-कश्मीर और विशेष कर पुंछ में कराए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को उसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed