{"_id":"5f2714f98ebc3e9ed3112ecd","slug":"cultural-poonch-news-jmu215705359","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने सुरक्षा बल के जवानों को बांधी राखाी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने सुरक्षा बल के जवानों को बांधी राखाी
विज्ञापन
पुंछ। भाई बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन के एक दिन महिलाओं ने विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी के बैनर तले नगर में लॉकडाउन के दौरान तैनात सुरक्षा बलों एसएसबी, सीआरपी और पुलिस जवानों की कलाई पर राखियां सजाते हुए उनकी बहनों का फर्ज अदा करते हुए जवानों का मुंह भी मीठा कराया, जिससे घरों से हजारों किलोमीटर दूर तैनात जवानों के चेहरे खुशी के खिल उठे।
जवानों को राखियां बांधने के पहले पुंछ की इन बहनों ने जवानों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए सबसे पहले अपने हाथों से बनाई राखियों पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया। उसके बाद अपने हाथों को सैनिटाइज किया और हर जवान को राखी बांधने से पहले उसके हाथों को सैनिटाइज कराया ताकि वह कोरोना से सुरक्षित रह सकें। ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के महाराष्ट्र निवासी सतीश ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि हम अपने घर से इतनी दूर हैं, लेकिन पुंछ की बहनों ने हमारी कलाईयों पर राखी बांध कर हमें इस बात का अहसास कराया है कि हम अपनी बहनों से दूर नहीं हैं। दुर्गावाहिनी की सदस्य अनुराधा ठाकुर ने कह कि सीमावर्ती जिला पुंछ में हमने आज सुरक्षा बलों के भाइयों के साथ राखी का त्योहार मनाया है और उनकी कलाई पर राखियां बांधी है। ताकि उन्हें अपनी बहनों से दूर होने का अहसास न हो। पुंछ में लॉकडाउन के चलते बाजार बंद होने के कारण हमें राखियां नहीं मिल रही थीं तो हम सबने घरों में यह राखियां बनाई हैं। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के निशूू गुप्ता, अमित गुप्ता, सौरभ सूदन आदि पदाधिकारी भी मौजूद थे।