फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   critical care block

Poonch News: पुंछ जिला अस्पताल में बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक, 24 करोड़ खर्च होंगे

विज्ञापन
critical care block
पुंछ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नियंत्रण रेखा से सटे राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल को 50 बिस्तर के क्रिटिकल केयर ब्लाक की सौगात दी। प्रधानमंत्री ने राजकोट (गुजरात) से वर्चुअल मोड से इसका नींव पत्थर रखा। करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले क्रिटिकल केयर ब्लाक के बनने से राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल की क्षमता 300 बिस्तर की हो जाएगी। पुंछ के लोगों ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया और उनसे पुंछ के लिए मैडिकल कालेज देने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार शाम को नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री के राजकोट में आयोजित कार्यक्रम के सीधे प्रसारण और नींव पत्थर के लिए आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ पुंछ डॉ. अनीस अलताफ नबी और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. जुल्फकार अली ने की। जिला विकास उपायुक्त पुंछ यासीन मोहम्मद चौधरी और डीडीसी चेयरपर्सन ताजीम अख्तर मुख्य अतिथि रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासी मोहम्मद जमान, प्रदीप खन्ना, गुरदीप सिंह और एडवोकेट संजय रैना ने कहा कि प्रधानमंत्री पुंछ को एक मेडिकल कालेज भी दें, क्योंकि नियंत्रण रेखा से तीन तरफ घिरे पुंछ जिले से गोलाबारी, बारूदी सुरंगों के विस्फोट और सड़क हादसों में घायल होने वालों को आपातकाल में राजोरी तक पहुंचाना मुश्किल होता है। यहां से तीन घंटे लगते हैं। इसके चलते कई लोग बीच रास्ते में दम तोड़ देते हैं। इसलिए पुंछ में मेडिकल की भी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed