{"_id":"5c4a1852bdec224e364f946a","slug":"61548359762-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह तक होती रही गोलाबारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। पाकिस्तानी सेना की तरफ से मेंढर सब डिवीजन में बुधवार शाम से बालाकोट से मनकोट तक की गई गोलाबारी वीरवार की सुबह आठ बजे तक जारी रही। इससे इन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीण रात भर दहशत के मारे सो नहीं पाए। कई गोले ग्रामीणों के घरों के पास गिरे हैं, हालांकि इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। गांव नाड़ मनकोट के मोहम्मद रजाक, रफीजा बेगम ने बताया कि उनको ऐसा लग रहा था कि गोलाबारी में उनका परिवार इस बार नहीं बचेगा। रफीजा बेगम ने बताया कि देर रात एक गोला उनके घर के पास गिरा। जिसके बाद वे परिवार के सदस्यों के साथ पड़ोसी के घर में चली गईं। कुछ समय बाद वहां भी गोले गिरनेे लगे। रात दस बजे तक सभी ग्रामीणों का डर के मारे बुरा हाल रहा। नाड़ मनकोट निवासी जरीफा बेगम, जमालदीन, मोहम्मद शबीर आदि ने बताया कि यहां सड़कें नहीं हैं। घोषणा के बाद अभी तक एक भी बंकर नहीं बनाया गया है। ऐसे में वे गोलाबारी की स्थिति में खुदा के रहमोकरम पर ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।