फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   बीएसएफ अधिकारी ने खुद को मारी गोली, मौत

बीएसएफ अधिकारी ने खुद को मारी गोली, मौत

विज्ञापन
बीएसएफ अधिकारी ने खुद को मारी गोली, मौत
पुंछ/मेंढर। जिले की बालाकोट तहसील में नियंत्रण रेखा पर तैनात एक बीएसएफ अधिकारी ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृत अधिकारी की पहचान बीएसएफ की 72वीं बटालियन की डी कंपनी में तैनात 50 वर्षीय एएसआई सतपाल जायसवाल निवासी गांव सिमाह जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह सुबह 9:20 बजे बालाकोट तहसील के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित साबरागली में सीमा सुरक्षा बल की 72वीं बटालियन की चौकी 482 पर अचानक गोली चलने की आवाज आई। वहां तैनात बीएसएफ के जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने वहां एएसआई सतपाल को खून में लथपथ पाया। साथी जवान उसे तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने सतपाल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बीएसएफ ने कानूनी कार्रवाई के बाद देर शाम शव का मेंढर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। वीरवार तड़के सैन्य सम्मान के साथ सतपाल का शव उसके पैतृक घर भेजा जाएगा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर एएसआई की आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed