{"_id":"5d001410bdec22077d5c07e2","slug":"156028621514-poonch-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगलरोड पर टाटा मोबाईल गहरी खाई में गिरी दो की मोत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुगलरोड पर टाटा मोबाईल गहरी खाई में गिरी दो की मोत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। मुगलरोड पर कश्मीर की तरफ से सुरनकोट को आ रही एक टाटा मोबाइल मंगलवार को देर शाम को अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टाटा मोबाइल के परखच्चे उड़ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब पांच बजे कश्मीर के शोपियां से सुरनकोट की तरफ लौट रही टाटा मोबाइल गाड़ी (जेके12-1129) जब रत्ता छंब इलाके में पहुंची तो वह चालक से बेकाबू हो गई। देखते ही देखते गाड़ी पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही मुगलरोड पर पोशाना में तैनात सेना की 16 आरआर और एसएसओ सुरनकोट अनिल शर्मा के पास पहुंची तो वे तत्काल एंबुलेंस और अपने सहयोगियों के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस पार्टी भी पहुंच गई। स्थानीय लोग भी वहां आ गए। सभी ने मिलकर कड़ी मशक्कत से खाई में गिरी गाड़ी से दो शवों को निकाल कर सुरनकोट अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसकी पहचान 24 वर्षीय नजारत अली पुत्र मोहम्मद ताज और 23 वर्षीय मुश्ताक अहमद पुत्र मोहम्मद शरीफ दोनों निवासी भेहरा मेंढर के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया।