फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   मेंढर पुंछ मार्ग पर आई ई डी मिलने से हड़कम्प,घंटो बाधित रहा मार्ग

मेंढर पुंछ मार्ग पर आई ई डी मिलने से हड़कम्प,घंटो बाधित रहा मार्ग

विज्ञापन
मेंढर पुंछ मार्ग पर आई ई डी मिलने से हड़कम्प,घंटो बाधित रहा मार्ग
पुंछ। जिले के कृष्णा घाटी क्षेत्र में सोमवार शाम को मेंढर-पुंछ मार्ग पर आईईडी मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने मार्ग की घेराबंदी करते हुए वाहनों की आवाजाही तत्काल रोक दी। इसके चलते देर रात तक सैकड़ों वाहन रास्ते में फंस कर रह गए। देर रात समाचार लिखे जाने तक आईईडी को निष्क्रिय करने के प्रयास सुरक्षा बल कर रहे थे। माना जा रहा है कि सैन्य काफिले को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाई गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आज देर शाम करीब पांच बजे मेंढर-पुंछ मार्ग पर कृष्णा घाटी क्षेत्र में किसी राहगीर ने सड़क किनारे एक बड़ी सी संदिग्ध वस्तु देख कर पास ही तैनात सेना को इसके बारे में जानकारी दी। तुरंत सेना एवं पुलिस के जवान सक्रिय हुए। मौके पर पहुंच जांच की तो पाया कि एक बड़े से लोहे के डब्बे में आईईडी सेट की गई है। सेना ने बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। सड़क पर आईईडी मिलने से क्षेत्र के भय का माहौल बन गया है। क्योंकि यह मार्ग सेना के नियंत्रण रेखा की तरफ आवाजाही करने का मुख्य मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed