{"_id":"5ce857fcbdec2207410e7835","slug":"155873079820-poonch-news186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में छह लोग घायल,जम्मू पुंछ मार्ग पर बस ट्रक की टक्कर चार यात्री घायल,मंडी के तिंबरा में मारूती कार पुलस्त नदी में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो सड़क हादसों में छह लोग घायल,जम्मू पुंछ मार्ग पर बस ट्रक की टक्कर चार यात्री घायल,मंडी के तिंबरा में मारूती कार पुलस्त नदी में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले में शुक्रवार को पेश आए दो सड़क हादसों में करीब छह लोग घायल हो गए। जिन्हें राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल और मंडी उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। उसकी पहचान सुरेश कुमार निवासी जम्मू के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पहला हादसा सुबह करीब दस बजे पुंछ-जम्मू राजमार्ग पर गांव खनेतर में उस समय पेश आया। जब पुंछ से जम्मू की तरफ जा रही एक यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई, जिससे बस चालक सहित चार यात्री घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंचे लोगों ने राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायलों की पहचान चालक सुरेश कुमार पुत्र शाम लाल निवासी जम्मू, सतपाल पुत्र भोला राम निवासी जम्मू, दिव्यजोत सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी पुंछ और जरीना बी पत्नी फारूक अहमद निवासी गांव दरा पुंछ के रूप में हुई है। इनमें से प्राथमिक उपचार के उपरांत चालक सुरेश कुमार को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
दूसरा हादसा देर शाम जिले की मंडी तहसील के गांव तिंबरा में उस समय पेश आया जब उत्तर प्रदेश की एक मारुति कार मंडी से पुंछ आते समय चालक के नियंत्रण से बाहर होकर पुलस्त नदी में जा गिरी। इससे उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोगों ने उप जिला अस्पताल मंडी पहुंचाया। जहां घायलों की पहचान रियासत अली पुत्र लियाकत हुसैन और दिलशाद पुत्र बदरू बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।