फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   पाकिस्तानी सेना ने कीरनी एंव शाहपुर में किया सीज फायर का उलंघल,भारतीय सेना ने दिया मुंह तोड़ जवाब

पाकिस्तानी सेना ने कीरनी एंव शाहपुर में किया सीज फायर का उलंघल,भारतीय सेना ने दिया मुंह तोड़ जवाब

विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने कीरनी एंव शाहपुर में किया सीज फायर का उलंघल,भारतीय सेना ने दिया मुंह तोड़ जवाब
पुंछ। पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को जिले में नियंत्रण रेखा पर सीज फायर का उल्लंघन करते हुए कीरनी और शाहपुर सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार बरसाए। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके चलते रात्रि आठ बजे तक दोनों तरफ से भारी गोलाबारी जारी रही। पौने आठ बजे बारिश शुरू होने के कारण आठ बजे दोनों तरफ से गोलाबारी बंद हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम चार बजे अचानक पाकिस्तानी सेना ने कीरनी सेक्टर में सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर भारतीय सेना की चौकियों पर हल्के हथियारों से गोलीबारी शुरू की गई, जिसके कुछ ही पलों बाद पाकिस्तानी सेना की तरफ से कीरनी के साथ ही शाहपुर सेक्टर में मोर्टार दागने शुरू कर दिए। इसका सेना ने भी उसी क्रम में जवाब देना शुरू कर दिया, जिससे डर कर लोग भाग कर घरों में जा छिपे। पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी के चलते लोगों को रोजा इफ्तार करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिसे लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना हमें रमजान में भी शांति से रोजे रखने सहरी और इफ्तारी करने का मौका भी नहीं देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed