{"_id":"5c61d44dbdec224c8b1afc32","slug":"11549915213-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने कस्बा और कीरनी सेक्टर में तोड़ा सीजफायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाकिस्तान ने कस्बा और कीरनी सेक्टर में तोड़ा सीजफायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। कई दिनों तक एलओसी पर खामोशी के बाद सोमवार की सुबह करीब सात बजे पाकिस्तान ने फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए कस्बा एवं कीरनी सेक्टर में गोलाबारी की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने सेना की अग्रिम चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर छोटे-बड़े हथियारों से गोलाबारी की। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। जब तक गोलाबारी जारी थी, लोग अपने घरों के अंदर बंद रहे।
सेना के जवानों ने भी पाकिस्तान को उसी क्रम में जवाब दिया है। एक बजे तक दोनों तरफ से जबर्दस्त गोलाबारी होती रही। इसके चलते पूरे क्षेत्र में धमाकों की आवाज सुनाई दे रही थी। देर शाम तक रुक-रुक कर गोलाबारी जारी थी। गोलाबारी में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी को देखते हुए कस्बा एवं कीरनी क्षेत्र के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। गोलाबारी से डरे बच्चे स्कूल बंद होने पर डरे-सहमे घरों की तरफ भागे। कई बच्चे जो रास्ते में थे, वे भी स्कूल बंद होने की सूचना मिलने पर वापस घरों को लौट गए।