फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   crime

सुरनकोट कस्बे में दुकान मालिकों और किराएदार में विवाद मारपीट तक पहुंचा,पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे

विज्ञापन
crime
पुंछ जिले के सुरनकोट कस्बे में दुकान विवाद में बाहर फैंका सामान,मोके पर पुलिस एंव दुकान को सील कर? - फोटो : POONCH
पुंछ। जिले के सुरनकोट तहसील मुख्यालय में बस अड्डे के पास स्थित एक दुकान को लेकर मालिकों और किराएदार के बीच जारी विवाद ने शुक्रवार को मारपीट और एक दूसरे पर हमले का रूप ले लिया। इसके चलते पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करने के साथ ही आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पुलिस ने दोनों पक्षों को वहां से खदेड़ा।
विज्ञापन

देर शाम तक कस्बे में तनाव की स्थिति बनी रही। देर शाम को पुलिस ने डीएसपी तनवीर जिलानी, एसएचओ राजबीर सिंह ने मजिस्ट्रेट, नायब तहसीलदार मोहम्मद अफजल की उपस्थिति में दुकान को सील कर दिया। मजिस्ट्रेट मोहम्मद अफजल ने बताया कि दुकान को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट को देखते हुए हमने दुकान को सील कर दिया है। अब जो कोर्ट से फैसला करेगा उस पर अमल होगा। अगर कोई पक्ष कानून के खिलाफ जाएगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुरनकोट निवासी रतन लाल पुत्र गोपीचंद की बस अड्डे पर स्थित दुकान में दीपक कुमार पुत्र ओम दत्त निवासी अखनूर 30 वर्षों से किराएदार है। वह मिठाई और चाय की दुकान चला रहा है। चार वर्षों से रतनलाल दीपक कुमार से दुकान खाली करने को कह रहा था, लेकिन वह दुकान खाली नहीं कर रहा था। इस बीच रतन लाल द्वारा कोर्ट में केस किया गया, जिसमें रतन लाल के पक्ष में फैसला हुआ। वीरवार की देर शाम रतन लाल के परिजन दुकान खाली कराने पहुंचे। जहां किराएदार और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। इससे दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। सुरनकोट के दुकानदारों ने शुक्रवार को बाजार बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान दुकान मालिकों और किराएदार के बीच एक बार फिर लड़ाई होने लगी, जिस पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस बीच दुकान मालिक के साथ ही व्यापार मंडल के प्रधान तारिक मनहास ने पुलिस एवं तहसील प्रशासन पर दुकान के किराएदार का पक्ष लेने और दुकान मालिक के साथ ज्यादती करने का आरोप लगाते हुए उसकी निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed