{"_id":"624c7fa22eb1c24e8e574414","slug":"crime-poonch-news-jmu257183123","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन से घर से लापता बालक का पता लगाने हेतू पुलिस ने लुक आउट नोटिस किया जारी,बालक के न मिलने से परिजन दुखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन से घर से लापता बालक का पता लगाने हेतू पुलिस ने लुक आउट नोटिस किया जारी,बालक के न मिलने से परिजन दुखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। करीब एक सप्ताह से घर से भागे 12 वर्षीय बच्चे अर्जुन शर्मा पुत्र सुरेश कुमार निवासी मोहल्ला पावर हाउस का पता न लगने के बाद पुलिस की तरफ से उसका पता लगाने के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। ताकि किसी को भी वह दिखे तो पुलिस को सूचित करे। इससे पहले पुलिस द्वारा नगर के आसपास की नदियों के आसपास कई दिन तक तलाशी अभियान भी चलाया गया है।
उधर लापता अर्जुन के परिजन बच्चे के न मिलने से परेशान एवं दुखी हैं। अर्जुन के माता-पिता, बहनों, दादी एवं चाचाओं के परिवार से सदस्य का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों के साथ ही करीबी रिश्तेदार और आस पड़ोस के लोग भी जिले के कई कस्बों एवं गांव की खाक छान रहे हैं। परिवार के सभी सदस्य रात-रात भर इस इंतजार में रहते हैं कि अभी अर्जुन कहीं से लौट आएगा। दूसरी तरह पुलिस प्रशासन भी बालक की तलाश के लिए सभी प्रकार से जोर लगा रहा है।
गौरतलब है कि नगर के मोहल्ला पावर हाउस निवासी सुरेश कुमार का 12 वर्षीय पुत्र अर्जुन शर्मा 31 मार्च को 12 से 12.35 बजे के बीच घर से भाग गया। इसका पता चलने के बाद से ही परिजनों एवं रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की।