फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   crime

छह दिन से घर से लापता बालक का पता लगाने हेतू पुलिस ने लुक आउट नोटिस किया जारी,बालक के न मिलने से परिजन दुखी

विज्ञापन
crime
पुंछ। करीब एक सप्ताह से घर से भागे 12 वर्षीय बच्चे अर्जुन शर्मा पुत्र सुरेश कुमार निवासी मोहल्ला पावर हाउस का पता न लगने के बाद पुलिस की तरफ से उसका पता लगाने के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। ताकि किसी को भी वह दिखे तो पुलिस को सूचित करे। इससे पहले पुलिस द्वारा नगर के आसपास की नदियों के आसपास कई दिन तक तलाशी अभियान भी चलाया गया है।
विज्ञापन

उधर लापता अर्जुन के परिजन बच्चे के न मिलने से परेशान एवं दुखी हैं। अर्जुन के माता-पिता, बहनों, दादी एवं चाचाओं के परिवार से सदस्य का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों के साथ ही करीबी रिश्तेदार और आस पड़ोस के लोग भी जिले के कई कस्बों एवं गांव की खाक छान रहे हैं। परिवार के सभी सदस्य रात-रात भर इस इंतजार में रहते हैं कि अभी अर्जुन कहीं से लौट आएगा। दूसरी तरह पुलिस प्रशासन भी बालक की तलाश के लिए सभी प्रकार से जोर लगा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर के मोहल्ला पावर हाउस निवासी सुरेश कुमार का 12 वर्षीय पुत्र अर्जुन शर्मा 31 मार्च को 12 से 12.35 बजे के बीच घर से भाग गया। इसका पता चलने के बाद से ही परिजनों एवं रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed