{"_id":"6247591df9ccf446cf5d4223","slug":"crime-poonch-news-jmu2569330155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से घर से भागे बालक का पता लगाने के लिए एस ओ जी,एस डी आर एफ और युवाओं ने पुलस्त नदी में चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से घर से भागे बालक का पता लगाने के लिए एस ओ जी,एस डी आर एफ और युवाओं ने पुलस्त नदी में चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन
पुंछ में घर से भागे अर्जुन का चित्र
- फोटो : POONCH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। घर से भागे 12 वर्षीय बालक अर्जुन शर्मा पुत्र सुरेश कुमार निवासी मोहल्ला पावर हाउस का पता लगाने के लिए एसडीआरएफ, एसओजी और युवाओं ने डीएसपी ऑपरेशन मुनीश शर्मा की अगुवाई में पुलस्त नदी के आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को कई किलोमीटर तक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एसओजी की तरफ से ड्रोन की भी मदद ली गई। बालक का कुछ पता नहीं चल पाया।
उधर बच्चे के चले जाने से परिजनों एवं रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल है। वीरवार से परिजनों एवं रिश्तेदारों ने नगर के हर सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल लिया है। कई सीसीटीवी में बालक अर्जुन को दौड़ते हुए पाया गया है। उसे अंतिम बार पुलस्त नदी पर बने शेरे कश्मीर पुल के इस पार दुकान पर लगे कैमरों में पाया गया है। इसके चलते पुलिस एवं अन्य लोग बालक के नगर के अन्य क्षेत्रों के साथ ही पुलस्त नदी के आसपास तलाश कर रहे हैं।
अर्जुन वीरवार दोपहर को 12 से 12.35 बजे के बीच घर से भाग गया। जिस समय वह भागा उस समय उसके पिता नौकरी पर गए थे। मां किसी रिश्तेदार के यहां गई थी। उनके लौटने के बाद से ही परिजनों एवं रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की थी। जोकि आज देर रात्रि तक जारी थी परंतु बालक का पता नहीं लग पाने से हर कोई परेशान है। परिजनों ने सोशल मीडिया से बालक के फोटो को वायरल कर दिया है। ताकि उसका पता चल सके परिजनों ने सभी लोगों से निवेदन किया है कि बालक का पता लगने पर उन्हें सूचित करें या बालक को अपने साथ उनके घर तक पहुंचाएं।