फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   crime

पुंछ में नियंत्रण रेखा के गांव करमाड़ा में संदिगध प्रस्थितियों में लगी आग से एक दुकान और ट्रैकटर हुआ राख

विज्ञापन
crime
पुंछ जिल के गांव करमाडा में दुकान में लगी आग में जले ट्रैक्टर को देखते लोग। - फोटो : POONCH
पुंछ। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव करमाड़ा के एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे दुकान और पास खड़ा ट्रैक्टर राख हो गया। इसके अलावा अन्य दो दुकानों में आग से नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब पांच बजे करमाड़ा निवासी शाह मोहम्मद के घर से कुछ दूरी पर बनी तीन दुकानों में से एक दुकान जिसमें सात महीने पहले खरीदा गया ट्रैक्टर खड़ा था। उसमें अचानक आग भड़क उठी। इससे दुकान और ट्रैक्टर पूरी तरह राख हो गया। शाह मोहम्मद ने बताया कि उनकी बेटी राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती है। सुबह जब वह चाय नाश्ता लेकर घर से अस्पताल की ओर निकले तो दुकानों के रोशनदान से आग की लपटें उठती दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों को इसके बारे में बताया। दुकान के शटर का ताला तोड़ सभी आग बुझाने का प्रयास करने लगे। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़े प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। तब दुकान में रखा सामान, ट्रैक्टर और 50 क्विंटल मक्की राख हो गई। दुकानों में बिजली का कनेक्शन तक नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed