फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   crime

बिना अनुमति मेला आयोजित करने और कोरोना नियमों से खिलवाड़ को लेकर आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
crime
पुंछ/मेंढर। जिले के मेंढर तहसील के गांव सखी मैदान स्थित साईं सखी सरवर जियारत परिसर में प्रशासन की अनुमति के बिना वार्षिक मेला करवाने पर आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मेले में बड़ी संख्या में लोग जुटे जिससे कोरोना नियमों का पालन नहीं हुआ।
विज्ञापन

गांव सखी मैदान स्थित साईं सरवर जियारत परिसर में शनिवार को बाबा सखी सरवर समिति ने वार्षिक मेला करवाया। इसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे। इस बीच कोरोना के नियमों का पालन और एसओपी की भारी अनदेखी हुई। मौके पर कई प्रकार के मुकाबलों का भी आयोजन भी किया गया था। आरोप है कि अधिकांश लोग बिना मास्क पहने ही टहलते नजर आए। इसके अलावा कोई सामाजिक दूरी नहीं अपनाई गई। मेले में बच्चे, बुजुर्ग और युवा महामारी के नियमों को अनदेखा करते हुए। इस बीच मेंढर थाने में कुछ लोगों ने फोन कर मेले आयोजित करवाने की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचे जांच करते हुए आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामला लोगों की आस्था से जुड़ा होने के कारण कोई भी अधिकारी इस मामले में सीधे तौर पर कुछ बताने को तैयार नहीं है। लोगों का कहना है कि कोरोना का खतरा होने के बावजूद इस प्रकार की लापरवाही ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed