फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   crime

बालाकोट में भारतीय सेना की अग्रीम चोकियों पर बड़े हमले की फिराक में है पाकिस्तान,बैट और एस एस जी के दर्जन भर दलों को किया है तैन

विज्ञापन
crime
पुंछ। आने वाले दिनों में नियंत्रण रेखा के उस पार तैनात पाकिस्तानी सेना बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर स्थित सेना की अग्रिम चौकियों पर किसी बड़े हमले को अंजाम दे सकती है। इसके लिए पाकिस्तानी सेना ने अकेले बालाकोट सेक्टर में ही अपनी चौकियों के पास करीब दर्जन भर एसएसजी और बैट टीमों को तैनात किया है। इतना ही नहीं पाकिस्तानी सेना ने इस क्षेत्र में अपनी सेना में भी बढ़ोतरी करते हुए एक बिग्रेड क्षेत्र में तैनात किया है। इसके ब्रिगेड कमांडर को तीन-चार दिन में बालाकोट क्षेत्र में अग्रिम चौकियों पर आवाजाही करते हुए देखा गया है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो जहां पाकिस्तानी सेना की तरफ से कुछ वर्ष से जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में बैट हमलों को अंजाम देने के लिए प्राथमिकता दी जाती रही है। वहीं अब पाकिस्तानी सेना और आतंकी संगठनों ने मिल कर बालाकोट सेक्टर में बैट हमलों को अंजाम देने की तैयारी कर ली है। इसके अंतर्गत पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर नियमित तौर पर तैनात सेना के साथ ही बालाकोट क्षेत्र में करीब एक दर्जन एसएसजी के कमांडो टीमें और इतनी ही संख्या में बैट टीमें तैनात कर रखी है। सूत्रों के अनुसार एसएसजी की हर एक टीम में चार से छह कमांडों शामिल हैं और बैट की हर टीम में भी इतने ही सदस्य हैं, जिनमें पाकिस्तानी सेना के छुप कर हमला करने में माहिर जवानों के साथ ही खूंखार आतंकी भी शामिल हैं। जिनकी मंशा सेना की अग्रिम चौकियों पर हमला कर वहां तैनात जवानों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही जवानों एवं अधिकारियों का मनोबल तोड़ना है। क्योंकि दो साल में बालाकोट क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी की जवाबी कार्रवाई में सेना ने पाकिस्तानी सेना को भारी जानमाल का नुकसान पहुंचाया है। इससे काफी समय तक पाकिस्तानी सेना के जवानों का मनोबल टूटा रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों का यह भी कहना है कि बालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास अतिरिक्त सेना के तौर पर पाकिस्तान द्वारा अपनी छठी ब्रिगेड को तैनात करने के पीछे सबसे बड़ा कारण नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों का मनोबल बनाए रखने के साथ ही अगर कोई बड़ा बैट हमला करने की योजना सफल हो जाती है तो अतिरिक्त पाक सेना भारतीय सेना की चौकियों को कब्जाने के काम का अंजाम दे देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed